ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बोकाजान में 8 क्विंटल गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

बोकाजान में 8 क्विंटल गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि खटखटी पुलिस की नाका तलाशी में शनिवार की रात यह गांजा जब्त किया गया।

डिमापुर से गुवाहाटी जाने वाले ट्रक (डब्ल्यूबी-76बी-2883) में गुप्त चैंबर लगाकर गांजे को छुपाया गया था। 75 पैकेटों में बरामद गांजे का वजन लगभग 8 क्विंटल है।

बिहार के मोतिहारी जिले के तस्कर राधेश्याम सहनी नामक तस्कर को गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजे की बाजार में कीमत 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *