ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रुड़की में ईंट भट्टे की दीवार गिरी, मलबे में दबने से छह मजदूरों की

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव स्थित एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दीवार के मलबे में दबने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक लोग घायल की अस्पताल लेते समय मौत हो गई। घायलों एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जेसीबी मशीन से दीवार के मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है और पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं।

आज सुबह लहबोली गांव स्थित एक ईंट भट्टे की अचानक ही दीवार गिर गई, जिसके मलबे में कई मजदूर दीवार के मलबे के नीचे दब गए। इनमें से अभी तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुछ मजदूर घायल हैं, जिनकाे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक की मौत उपचार के दौरान हुई है दो का उपचार एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *