ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चेटीचण्ड पर्व पर अवकाश घोषित करने पर सिंधी समाज ने मुख्यमंत्री का माना आभार

सिंधी पंचायत जगदलपुर के अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी एवं गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदरलाल भोजवानी ने बुधवार को बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव के आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चेटीचण्ड, सांई झूलेलाल जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक दिवसीय शासकीय अवकाश घोषित कर समस्त सिंधी समाज का दिल जीत लिया है। समाज के सचिव मनीष मूलचंदानी ने बताया कि इस वर्ष झूलेलाल जन्मोत्सव 10 अप्रेल को है, इस दिन सिंधियत दिवस मनाया जाता रहा है। सिंधियत दिवस 10 अप्रैल 1967 को भारतीय संविधान की आठवींं अनुसूची में भारत की प्राचीन सिंधी भाषा को शामिल किया गया। तब से 10 अप्रैल को सिंधियत दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सांई झूलेलाल पर्व पर शासकीय अवकाश घोषित होने पर सिन्धी पंचायत जगदलपुर, श्रीगुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी जगदलपुर, सुहिणी सोच महिला विंग के सभी पदाधिकारियों सहित समस्त सिन्धी समाज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *