October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिक्किम त्रासदी में मरने वालों की संख्या 27 हुई, 141 लापता

सिक्किम में बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ ने राज्य में भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या 27 तक पहुंच गई है, जबकि अभी 141 लोग लापता हैं। सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार सुबह 10 बजे ये आंकड़े जारी किए हैं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अब तक मंगन जिले में 4, गंगटोक जिले में 6 और पाकिम जिले में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ का असर नामची जिले पर भी पड़ा है, लेकिन यहां किसी की मौत नहीं हुई है। रिपोर्ट में लापता लोगों की संख्या 141 बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.