ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम के 18वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

गंगटोक, 31 जुलाई । सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने राज्य के 18वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। बुधवार को सिक्किम हाई काेर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विश्वनाथ सोमाद्दर ने ओम प्रकाश माथुर को राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गंगटोक स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और उनकी कैबिनेट के मंत्रीगण, विधायकगण के अलावा मुख्य सचिव बीवी पाठक, डीजीपी एके सिंह, सिक्किम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने राज्यपाल माथुर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री तमांग ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों और विधायकों का राज्यपाल से परिचय कराया।

उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के पूर्व राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे। पूर्व राज्यपाल आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नवनियुक्त राज्यपाल माथुर मंगलवार को ही सिक्किम पहुंचे थे। वह भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। राजस्थान के मूल निवासी माथुर राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *