ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सिक्किम के मुख्यमंत्री तमांग को अस्पताल से मिली छुट्टी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग को आज (रविवार) सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। कल अचानक स्वास्थ्य खराब होने के बाद मुख्यमंत्री को सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव बिकास बस्नेत ने सुबह फोन पर बातचीत में हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होने के बाद मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मुख्यमंत्री जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तमांग कल मिरिक (उत्तर बंगाल) में परमपावन बोकार रिम्पोछे से मिलने गये थे। इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज में जानकारी दी थी कि उन्हें सामान्य सर्जरी के लिए भर्ती होना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *