ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर लगेगा स्वास्थ्य शिविर

दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व मनाए जाने एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के संबंध में ऋषिकेश नगरवासियों की बैठक गुरुद्वारा परिसर में हुई।

सोमवार को लक्ष्मण झूला मार्ग पर स्थित हेमकुंड गुरुद्वारा में नगर के सामाजिक, धार्मिक और अन्य वर्गों के सम्मानित व्यक्तियों की बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। इसमें गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने बताया कि श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज का प्रकाश दिवस 17 जनवरी 2024 को गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब, लक्ष्मण झूला रोड, ऋषिकेश में धूमधाम से मनाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य में 07 जनवरी 2024 दिन रविवार प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक, जरूरतमंदों की जांच करके उचित परामर्श देंगे, साथ ही ट्रस्ट से दवाइयां भी निःशुल्क दी जाएंगी एवं ब्रेस्ट स्क्रीनिंग एवं आधुनिक मशीनों से बच्चेदानी में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, कालपोस्कोपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

आवश्यकतानुसार रोगियों के टेस्ट, एक्स-रे आदि भी कराये जाएंगे। रक्तदान के इच्छुक व्यक्तियों के लिए रक्तदान करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। शिविर का लाभ उठाने के लिए जरूरतमंद अपना पंजीकरण 2, 3, 4, व 5 जनवरी 2024 तक, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक करा सकते हैं। बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों ने गुरुपर्व एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने से संबंधित कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर दीप शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, विनोद शर्मा, एसएस बेदी, गुरबचन सिंह, बिमला रावत, राजपाल खरोला, सुभाष कोहली, हरीश धींगड़ा, विरेन्द्र शर्मा, विक्की सेठी, राकेश सिंह, रीना शर्मा, महेन्द्र सिंह, सरोज डिमरी, उषा रावत, अमरजीत सिंह, विमला रावत, मंगा सिंह, हिम्मत सिंह, दीदार सिंह, राजेन्द्र सिंह, एस0एस. राणा, करण सिंह बड़थ्वाल और गुरुद्वारा ट्रस्ट के कर्मचारी गण भी उपस्थित थे।

गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने बैठक में आये समस्त गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए जरूरतमंदों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया। साथ ही नगरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों की समस्त संगतों को 17 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रकाश दिवस के अवसर पर गुरु दरबार में हाज़िर होकर गुरु घर की खुशियां व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *