• March 13, 2026

अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर दुकानदार की मौत

 अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर दुकानदार की मौत

बेगूसराय में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचलकर एक चाय दुकानदार की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम की है। मृतक जयराम साह बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम गांव के निवासी थे।

बताया जा रहा है कि जयराम साह अपने चाय दुकान पर बैठकर दुकानदारी कर रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने उसे रौंद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजनों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घायल को तड़पते छोड़कर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। इलाज के दौरान मौत होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *