ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अब सोमवार को नहीं, मंगलवार को दिल्ली जाएंगे शिवराज सिंह चौहान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह दिल्ली जाएंगे। वे दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने के बाद शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा में शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि वे आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। बाद में उनके कार्यालय से दिल्ली जाने के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी गई। इसके अनुसार अब शिवराज मंगलवार सुबह दिल्ली जाएंगे।

दरअसल, पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिवराज की नई भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था, हम उनके कद के अनुसार काम देंगे। इनके अनुभव का अच्छे तरीके से उपयोग करेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी ने शिवराज की नई भूमिका तय कर ली है और नड्डा ने शिवराज को इसी बारे में चर्चा करने के लिए दिल्ली बुलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *