ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शिमला के कोटखाई में चिट्टा तस्करी के गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

शिमला जिला के कोटखाई में सक्रिय चिट्टा तस्करी के गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के सप्लायर और एजेंट समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पांच कोटखाई और एक चंडीगढ़ का रहने वाला है। ये अप्पर शिमला में चिट्टा सप्लाई करते थे। पुलिस ने यह कामयाबी चिट्टे की छुट-पुट खेप के साथ कोटखाई से गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर की।

दरअसल बीते 14 फरवरी को पुलिस ने कोटखाई के एक युवक परीक्षित को 12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छह तस्करों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की। चिट्टे में इनकी संलिप्तता का खुलासा होने पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्त में ले लिया।

आरोपियों में कोटखाई निवासी आदित्य चौहान (25), पारस जस्टा (27), अभय चौहान (26), विश्व राज सिंह (32), आसुतोष (24) और चंडीगढ़ निवासी साहिल (26) शामिल हैं। ये सभी अच्छे घरों से सम्बंध रखते हैं और इनमें से कुछ पढ़ाई कर रहे हैं।

ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने पुष्टि करते हुए शनिवार को बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस की एक एसआईटी मामले की जांच कर रही है। कोटखाई के एसएचओ अंकुश ठाकुर,एसआई अंकुश शर्मा और हेडकांस्टेबल अनिल को एसआईटी में शामिल किया गया है। ठियोग के एसएचओ धर्म सैन नेगी एसआईटी की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *