• February 3, 2026

मथुरा के सरकारी स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप: बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाने, हिंदू धर्म का अपमान और राष्ट्रगान रोकने का मामला, तत्काल निलंबित

मथुरा, 3 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर पर छोटे-छोटे बच्चों को जबरन नमाज पढ़वाने, ब्रेनवॉश करने और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने हेडमास्टर जान मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।शिकायतकर्ता बीजेपी के बाजना मंडल अध्यक्ष दुर्गेश प्रधान ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें हेडमास्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि हेडमास्टर जान मोहम्मद बच्चों को बहला-फुसलाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, उन्हें ब्रेनवॉश कर नमाज पढ़वाते हैं और हिंदू धर्म को निकृष्ट तथा जाहिलों का धर्म बताकर उसके खिलाफ जहर फैलाते हैं।
राष्ट्रगान का भी विरोध
शिकायती पत्र के अनुसार, विद्यालय में राष्ट्रगान का गायन नहीं कराया जाता। यदि बच्चे राष्ट्रगान गाते हैं तो हेडमास्टर उन्हें डांटते और डराते हैं। खुद भी कभी राष्ट्रगान नहीं गाते। इसके अलावा, दूर-दूर से मुस्लिम तबलीगी विद्यालय में आते हैं और बच्चों पर इस्लाम अपनाने का दबाव डालते हैं। हेडमास्टर बच्चों को बताते हैं कि इस्लाम ही दुनिया का सर्वश्रेष्ठ धर्म है।
महिलाओं के प्रति भी आपत्तिजनक व्यवहार
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि हेडमास्टर का महिलाओं के प्रति व्यवहार उचित नहीं है। महिलाएं शर्म और बदनामी के डर से शिकायत करने से हिचकिचाती हैं।
बीएसए की त्वरित कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मंगवाई। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर हेडमास्टर जान मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें प्राथमिक विद्यालय नगला हुमायूं (मांट) से संबद्ध कर दिया गया है।मामले की गहन जांच के लिए बीईओ छाता और बीईओ मांट की दो सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। समिति को एक माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट और आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।यह मामला शिक्षा विभाग में हलचल मचा रहा है। जांच के नतीजे आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *