October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा पर संजय ने लगाए गंभीर आरोप

‘आप’ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। संजय सिंह ने मांगूटा रेड्डी और प्रधानमंत्री की एक तस्वीर पेश की और कहा कि ये शराब घोटाला भाजपा ने किया है और ये दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर पहले ना कोई दाग था, ना अब कोई दाग है।

सिंह ने ये भी कहा कि गवाहों के बयान जबरदस्ती बदलवाए गए है। उन्होंने कहा कि शराब नीति घोटाले में एक आरोपित है मांगूटा रेड्डी जो प्रधानंत्री के साथ फोटो खिंचा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री और रेड्डी का क्या रिश्ता है। संजय सिंह ने दावा किया है कि 16 जुलाई को रेड्डी ने केजरीवाल के खिलाफ बयान दिया और 18 जुलाई को उसको बेल मिल गई। संजय सिंह ने आगे कहा कि टीडीपी ने मांगुटा रेड्डी को टिकट दिया है और टीडीपी एनडीए में शामिल है। वहीं उन्होंने शरद रेड्डी का भी नाम लिया। सिंह ने कहा कि भाजपा का नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वो उतना बड़ा पदाधिकारी।

सिंह ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि इसमें क्या मुद्दा है, लोग भगत सिंह की प्रतिमा के साथ सेल्फी खिंचाते हैं। अगर किसी की फोटो महापुरूषों के बीच है तो इसमें क्या समस्या है। उन्होंने कहा फोटो लगाने का मकसद ये नहीं कि हम खुद को बहुत बड़ा समझते हैं बल्कि हम महापुरूषों के दिखाये रास्ते पर चल रहे हैं उनके उसूलों का अनुसरण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.