ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छत्तीसगढ़ के बलिदानियों के गांव की मिट्टी एकत्रित कर रही है भाजपा

केंद्र सरकार की मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों और सेनानियों के गांव में जाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।भाजपा छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों के गांव से मिट्टी एकत्र कर दिल्ली भेजेगी।दिल्ली में कर्तव्य पथ के पास बनाए गए वार मेमोरियल के पास एक अमर वाटिका बनाई जाएगी, जिसे देश के सेनानियों-शहीदों की थीम पर तैयार किया जाएगा। इसमें देश भर से सेनानियों शहीदों के गांव की मिट्टी होगी।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 60 सालों पूरे देश में यही प्रचारित किया है कि मात्र दो चार पांच लोग ही इस देश के बलिदानी हैं। भाजपा ने गांव-गांव में जिन्होंने बलिदान दिया दिया हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है। उन गांव के लोगों में भी गौरव की भावना स्वाभिमान की भावना देश के प्रति समर्पण की भावना पैदा कर रही है।इसलिए छत्तीसगढ़ के बलिदानियों के गांव की मिट्टी लेकर केंद्र में पहुंचाकर, केंद्र में एक भव्य स्मारक बनेगा। प्रदेशों में भी स्मारक बनेगा और गांव में भी। इससे देश के प्रति समर्पण की भावना लोगों में पैदा होगी ।

भाजपा द्वारा दी गई दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में वीर सेनानियों की याद में एक स्मारक ‘शिलाफलकम्’ का निर्माण किया जा रहा है। इस पर उस क्षेत्र के सभी सेनानियों के नाम दर्ज किए जाएंगे।

मेरी माटी मेरा देश’ अभियान 9 अगस्त को शुरू हुआ है, जिसके तहत 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस तक निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इसके बाद के कार्यक्रम 16 अगस्त से ब्लॉक, नगर पालिका/निगम और राज्य स्तर पर होंगे।समापन समारोह कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में 30 अगस्त को होगा। इस अभियान के तहत सभी गांव की मिट्टी को एक नमूने के तौर पर जुटाकर अमृत कलश यात्रा के रूप में दिल्ली लाया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *