• March 11, 2026

सोनीपत: गन्नौर, खरखौदा में तीन जगह 3 लाख रुपए नगदी व आभूषण चोरी

 सोनीपत: गन्नौर, खरखौदा में तीन जगह 3 लाख रुपए नगदी व आभूषण चोरी

गन्नौर के गांव दातौली में, शहर खरखौदा व खरखौदा के गांव झिंझोली में अलग अलग जगहों पर से तीन लाख रुपए नगदी तथा सोने चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। गन्नौर के थाना एचएसआईआईडीसी बड़ी तथा थाना खरखौदा में अलग अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

गांव दातौली निवासी अमित कुमार रेलवे में नौकरी करता है वह 22 जून को अपनी पत्नी गुड्डी व बच्चों के साथ माता वैष्णो देवी के लिए गया हुआ था। 25 जून को उसके पिता हरि सिंह ने उसे फोन पर सूचना दी कि घर में चोरी हो गई है। अमित ने बताया कि चोर घर के सामान के अलावा अलमारी में रखे 2 लाख 10 हजार रुपए, सोने व चांदी के आभूषण, सोने की 2 अंगूठी, चांदी की 2 तगड़ी, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने की कानों की बाली, सोने का ओम, नाक का कोका, 4 चांदी की चेन चोरी हो गई हैं। घर से 40 इंची एलइडी स्मार्ट टीवी, एक मिक्सी, एक इन्वर्टर बैटरी, गैस के दो सिलेंडर चोरी हुए हैं। पुलिस ने अमित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर खरखौदा में सिलाना गांव निवासी संजय ने बताया कि वह अपने बेटे साहिल के साथ खरखौदा के स्टेट बैंक से 60 हजार रुपए निकालकर इनवर्टर खरीदने के लिए इनवर्टर की दुकान पर गए थे। उसने अपने 60 हजार रुपए के साथ बैग को काउंटर पर रखकर इनवर्टर देखने लगा। इसी दौरान किसी ने पैसों के साथ बैग चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खरखौदा के ही गांव झिंझोली निवासी पूनम ने बताया कि वह अपने घर का ताला लगाकर बच्चों सहित अपने मायके गई थी। जब वह अपने मायके से वापस लौटी तो उसने घर में रखे सामान की जांच की तो एक सोने की चैन, एक अंगूठी व 34 हजार रुपए चोरी होने हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *