ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पैरोल से फरार इनामी मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

जिले की ग्रामीण पुलिस वांटेड अपराधियों की धरपकड़ में लगी है। जिसमें ज्यादातर अपराधी इनामी है। दो दिन पहले ही लारेंस विश्नाई और रोहित गोदारा के एक गुर्गें को पकड़ा था। मंगलवार अलसुबह फिर कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में पैरोल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। आरोपित भागते समय गिरा और घायल हो गया। उसका दाहिना पैर इससे फ्रेक्चर हो गया। उसे तत्काल पुलिस सुरक्षा में अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने एक और इनामी आरोपित को भी पकड़ा है जिस पर दस हजार का इनाम घोषित था।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कारपड़ा के खोखरिया गांव निवासी भजनलाल विश्रोई पुत्र बाबूलाल विश्रोई पर 25 हजार का इनाम घोषित हो रखा था। वह पैरोल से फरार चल रहा था और पुलिस थाना रायपुर जिला ब्यावर (पाली) 25 हजार का इनामी अपराधी है। उसके आज जोधपुर कापरड़ा अपने गांव में होने की मुखबिरी सूचना पर डीएसटी रूरल टीम का गठन कर पकडऩे के लिए टीमों को लगाया गया। पुलिस ने अलसुबह कापरड़ा में दबिश दी और उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह भाग गया। जिस पर वह नीचे गिरा और जख्मी हो गया। उसका पैर भागते समय फ्रेक्चर हो गया।

ग्रामीण एसपी यादव ने बताया कि आरोपित भजनलाल विश्रोई पुलिस थाना कल्याणपुर जिला बालोतरा, बाली जिला पाली, जैतारण जिला ब्यावर, मेड़ता सिटी जिला नागौर, गेगल जिला अजमेर, एनसीबी नीमच में वांछित है। वह पैरोल से भी फरार चल रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *