ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुष्कर्म पीड़िता को गवाही देने पर गोली मारने की धमकी

सोनीपत में दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट में गवाही दिए जाने से रोकने के लिए जाने से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वालों में जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी के माता-पिता व अन्य परिजन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोनीपत के सेक्टर 27 थाना में दी शिकायत में एक ग्रामीण महिला ने बताया कि अनिकेत नाम के युवक ने उसकी बेटी के साथ रेप किया था। इसको लेकर 11 अगस्त 2023 को सिटी थाना सोनीपत में केस दर्ज कराया गया था। अनिकेत इस मामले में जेल में है। केस कोर्ट में चल रहा है। महिला के अनुसार रेप के इस मामले में 18 जनवरी को रेप पीड़िता उसकी लड़की की कोर्ट में गवाही होनी है। सोमवार की रात अनिकेत की मां उर्मिला, पिता सुभाष व बड़ा भाई काले रंग की गाड़ी में आए। उन्होंने बताया कि वह अनिकेत के परिवार वाले हैं। अपनी लड़की को समझा लेना कि अगर उसने कोर्ट में हमारे लड़के के खिलाफ गवाही दी तो हम उसे जान से मार देंगे।

पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो गालियां देने लगे और मारपीट की। महिला ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच अधिकारी विक्रम ने बताया कि पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर मां-बाप व बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *