• February 14, 2026

बापरोला पार्क में एक सख्स की हत्या

 बापरोला पार्क में एक सख्स की हत्या

बाहरी दिल्ली के रनहोला थाना इलाके में शनिवार सुबह एक शख्स की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बिगू साह के रूप में हुई है। वह बापरोला वार्ड के प्रधान एनक्लेव का रहने वाला था। सुबह-सुबह उसका शव यहां के पार्क में मिला है। सिर पर किसी चीज से वार करके हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बॉडी को पोस्टमार्टम करने के लिए मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में भिजवा दिया गया है।

पुलिस ने मृतक के भाई को पूछताछ के लिए मौके पर बुलाया, ताकि पता चल सके कि बिगू साह की कोई आपसी दुश्मनी, पैसे के लेनदेन को लेकर या और कोई मामला तो नहीं था।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *