ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्योत्सव का आयोजन नहीं,सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं में अवकाश

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर एक नवंबर को सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं में अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय का बीती रात आदेश जारी किया है।प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार राज्योत्सव का रंगारंग आयोजन नहीं किया जाएगा।

स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि राज्य के लिए सभी ने जो मिलकर सपने देखे हैं, उसे पूर्ण करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें एवं प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनें। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि राज्य स्थापना के बाद छत्तीसगढ़ हर वर्ष विकास के नये आयाम गढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उन सपनों को हम सब साकार कर रहे हैं।

उल्लेखनीय कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार राज्योत्सव पर सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार अलंकरण पुरुस्कार तथा राज्योत्सव का आयोजन नहीं किया जा रहा है। बुधवार एक नवंबर की रात्रि में सभी जिला मुख्यमंत्री तथा राजधानी रायपुर, नया रायपुर अटल नगर में स्थित शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी ,इस संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ राज्य को मध्यप्रदेश से अलग करके राज्य का दर्जा दिया गया था, इस बार छत्तीसगढ़ अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *