• February 16, 2026

राजपाल यादव अब भी तिहाड़ जेल में, पत्नी राधा ने खारिज किए रिहाई के अफवाहें: ‘वह ठीक हैं, इंडस्ट्री का साथ मिल रहा है’

मुंबई: बॉलीवुड के कॉमेडी किंग राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में उनकी सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। तब से वह जेल में ही बंद हैं।
रिहाई की अफवाहें तेज, पत्नी ने किया खंडन
सोमवार (16 फरवरी 2026) को सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर फैली कि राजपाल यादव को जमानत मिल गई है और वह रिहा हो चुके हैं। हालांकि, अभिनेता की पत्नी राधा यादव ने खुद सामने आकर इन अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राधा ने स्पष्ट किया कि राजपाल यादव अभी भी तिहाड़ जेल में ही हैं और जमानत मिलने तक वहीं रहेंगे।
राधा यादव ने क्या कहा?
राधा यादव ने बताया, “जहां तक मुझे जानकारी है, वह ठीक हैं। इंडस्ट्री के कई लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है, लेकिन इस समय मैं उनके नाम और रकम की जानकारी नहीं दे सकती।”
 उन्होंने कहा था, “सभी लोग उनकी मदद के लिए खड़े हैं। इंडस्ट्री ने बहुत साथ दिया है। जो भी लोग मदद के लिए आगे आए हैं, मैं उन्हें दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूं।” राजपाल यादव के मैनेजर ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा, “लोग खुद-ब-खुद मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सबने मदद का वादा किया है। जरूरी नहीं कि सिर्फ पैसे की मदद हो, मदद किस रूप में होगी, यह अभी तय नहीं है। वे सभी उनके शुभचिंतक हैं।”कई बड़े सितारों ने बढ़ाया हाथ
सोनू सूद, अजय देवगन समेत बॉलीवुड के कई बड़े नाम राजपाल यादव की कानूनी लड़ाई में उनकी मदद के लिए सामने आए हैं। हालांकि, अभी तक जमानत नहीं मिली है और आज (सोमवार) कोर्ट में मामले की दोबारा सुनवाई होने वाली है।
फिलहाल राजपाल यादव जेल में ही हैं। उनके परिवार, फैंस और इंडस्ट्री साथियों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें राहत मिलेगी।
Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *