ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तर बंगाल में बारिश के बाद दक्षिण में हल्की कम हुई गर्मी

कोलकाता, 20 जून । कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में गर्मी हल्की कम हो गई है। इसकी वजह है कि उत्तर बंगाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से ठंडी हवाएं दक्षिण बंगाल पहुंची हैं जिसके कारण पारा गिरा है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.02 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान सामान्य है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। इसके अलावा सिक्किम में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात का असर उत्तर बंगाल पर भी हुआ है। यहां भी कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। फिलहाल इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *