ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पूर्व महापौर ममगांई मंडी लोकसभा सीट में उम्मीदवार कंगना रनौत के लिए करेंगी प्रचार

लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनिता ममगांई लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गयी हैं। वे मंडी लोकसभा सीट में पार्टी उम्मीदवार सिने अभिनेत्री कंगना रनौत (राणावत) के लिए चुनाव में प्रचार करेंगी। मंडी के रामपुर विधानसभा सीट में भी उनको प्रचार प्रसार के लिए दायित्व मिला है।

इस दौरान अनिता ममगाईं ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है, उसका मैं बखूबी निर्वहन करूंगी। उन्हें उम्मीद है कि मंडी में पार्टी उम्मीदवार कंगना रनौत भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी। उन्हें रामपुर विधानसभा सीट में काम करने का मौका मिला है। केंद्र सरकार की जनकल्याण नीतियों को हम आम जन के बीच ले जायेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकास की ऊंचाई पर ले गए हैं। देश विदेश में भारत का नाम रोशन हुआ है। वे आम जन और निर्धन लोगों के लिए कई जनकल्याण नीतियां लाये हैं। उनकी नीतियों से करोड़ों लोग लाभांवित हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आयुष्मान योजना, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना और अन्य कई सारी योजनाएं लागू की गईं। उनसे आम जन काफी खुश हैं। ऐसे में हम लोगों के बीच इन योजनाओं को लेकर जाएंगे और लोगों को बताएंगे। विदेशों में भारत की साख आज बहुत मजबूत हुई है। हम भारतीय जनता पार्टी के आम कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो दायित्व देगी, उसे निभाएंगे।

गौरतलब है कि हिमाचल में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में मतदान है। एक जून को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश में चार संसदीय क्षेत्र हैं। इनमें कांगड़ा, मंदिर, हमीरपुर और शिमला है।

रामपुर विधानसभा सीट एक नजर-

रामपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। शिमला जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2021 में इस क्षेत्र में कुल 74,117 मतदाता थे।

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा आईटी सेल अंजलि रावत नेथानी भी गयीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *