ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गोण्डा में इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या

छपिया थाना क्षेत्र में मामा के घर पर आये इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की रविवार की आधी रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया और परिवार की तहरीर पर नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

छपिया थाना के कस्बा बभनान के सिसहनी में संचालित इंटर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश यादव अपने ननिहाल इसी थाना के गांव चंदारथी में आए थे। मामा के घर चलने वाली दुकान के बरामदे में अपने ममेरे भाईयों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान देर रात में दो हमलावर आए और प्राचार्य के सिर में सोते समय गोली मारकर घायल कर दिया। इस घटना से परिवार में हड़कम्प मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में चंदारथी गांव के रहने वाले आज्ञाराम ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि रविवार की रात एक बजे छपिया थाना की पुलिस को एक युवक की हत्या करने की सूचना मिली थी। मौके पर छपिया पुलिस और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना करते परिजनों से जानकारी ली। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *