ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए प्रधानमंत्री का दो दिवसीय गुजरात दौरा 9 जनवरी से

वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुजरात आएंगे। प्रधानमंत्री 9 जनवरी को गांधीनगर में आयोजित ग्लोबल ट्रेड शो कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे गांधीनगर के हेलिपैड ग्राउंड में आयोजित ग्लोबल ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। 9 जनवरी को रात प्रधानमंत्री राजभवन में रुकेंगे। इसके बाद 10 जनवरी को वे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की निगरानी में 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन किया जाएगा।

सचिवालय सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय से इस संबंध में पहले ही अनुमति मांगी गई थी, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। गुजरात “गेटवे टू द फ्यूचर” थीम के साथ 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (वीजीजीएस 2024) की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस सम्मेलन के लिए अब तक 28 देशों एवं 14 संगठनों ने भागीदार देश और संगठन के रूप में पुष्टि कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *