• December 26, 2025

झारखंड में दो और तीन जुलाई को भारी बारिश की संभावना

 झारखंड में दो और तीन जुलाई को भारी बारिश की संभावना

रांची, 1 जुलाई । राज्य के लगभग सभी हिस्सों में मानसून का असर देखा जा रहा है। इसके साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, जून में मानूसन देर से आने पर राज्य में बारिश कम ही हुई है। फिर भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, दो और तीन जुलाई को राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश की संभावना है। इसमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ शामिल हैं। इस दौरान वज्रपात भी होने के संकेत हैं। केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चार और पांच जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

विभाग के अनुसार, अबतक सिर्फ 73.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है जबकि पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अब तक 189.5 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी। राजधानी में 197.6 मिमी की जगह 90.8 मिमी वर्षा हुई है, जो कि सामान्य से भी कम है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के तापमान में चार डिग्री तक कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है। आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री तक की कमी दर्ज की जायेगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *