October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिलता नजर आ रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार भी मुनाफा कमाकर हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

अमेरिका में महंगाई दर के आंकड़ों में आई कमी की वजह से वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ 35,176.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,468.83 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,737.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपीय बाजार के तीनों सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आए। एफटीएसई इंडेक्स 0.41 प्रतिशत तेज होकर 7,618.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 111.58 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की छलांग लगाकर 7,433.62 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 143.94 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,996.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांकों में बढ़त बनी हुई है। जापान में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,655.92 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,603.32 अंक के स्तर पर नजर आ रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,534.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दूसरी और गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,513 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,282.15 अंक के स्तर तक लुढ़क चुका है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 115.28 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,133.18 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20 प्रतिशत टूट कर 3,215.82 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,877.46 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.