चोरी और खोए हुए मोबाइल बरामद कर पुलिस ने लौटाई

सिलीगुड़ी, 10 अगस्त । बागडोगरा थाने की पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में चोरी और खोए हुए 20 मोबाइलों को तलाश कर उनके मालिकों को सौंप दिया है। शनिवार को जब लोगों को अपने चोरी और खो गए मोबाइल मिले तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।

बताया गया है कि बागडोगरा के विभिन्न इलाकों से मोबाइल चोरी और गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। घटना की जांच में जुटी बागडोगरा थाने की पुलिस ने 20 मोबाइल बरामद कर लिए। जिसके बाद बरामद 20 मोबाइल को उनके मालिकों को सौंप दिए गए। चोरी और खो गए मोबाइल मिले तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। सभी ने बागडोगरा थाने की पुलिस को शुक्रिया अदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *