ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

धनबाद बंद के बाद पुलिस हुई रेस, एक अपराधी को गोली मार किया गिरफ्तार

धनबाद में अपराधियों के बढ़ते मंसूबे और पुलिस प्रशासन की नाकामयाबी से परेशान धनबाद के व्यापारियों के अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान के बाद न सिर्फ बुधवार को जिले की सभी प्रतिष्ठान बंद रही, बल्कि पुलिस भी अब अपराधियों को खाखी का दम दिखाने में जुट गई है। दरअसल छापेमारी करने गई पुलिस का रिवाल्वर छीन कर भागने का प्रयास कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने गोली मार दी। इस घटना में बरोरा थाना प्रभारी भी आंशिक रूप से घायल हो गए हैं। अपराधी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है।

बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात धनबाद पुलिस एक सूचना के आधार पर कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल को गोलीमार कर घायल करने वाले अपराधी छोटू अंसारी को गिरफ्तार करने केंदुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर हाजरा बस्ती पहुंची थी। जानकारी के अनुसार छोटू अंसारी पुलिस की स्पेशल टीम से बचने के लिए उसने पुलिस का रिवाल्वर छीनकर वहां से भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उक्त अपराधी के पांव में गोली मार दी।

घटना में स्पेशल टीम में शामिल बरोरा थाना प्रभारी नंदू पाल भी आंशिक रूप से घायल हुए है। पुलिस की गोली से घायल अपराधी छोटू अंसारी को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती किया गया है, जहां पुलिस का भारी इंतजाम किया गया है।

उल्लेखनीय है कि व्यवसायी दीपक अग्रवाल को अपराधियों द्वारा गोलीमार कर घायल किए जाने के बाद धनबाद के तमाम व्यवसायियों ने बुधवार से अनिश्चित कालीन के लिए बंद का आह्वान किया है। जिससे आज सुबह से ही पूरे धनबाद जिला में सभी दुकाने बंद है। वहीं पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *