ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी और कंट्रोल रूम की हुई स्थापना

मेडिकल कॉलेज में आए दिन तीमारदारों और स्टाॅफ के बीच नोकझोक के मामले सामने आते रहते हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत से पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज में कंट्रोल रूम की स्थापना की है और फीता काटकर इसका शुभारंभ भी किया है।

राजकीय मेडिकल काॅलेज के आकस्मिक विभाग में पुलिस अधीक्षक, डॉ. ईरज राजा एवं प्रधानाचार्य डॉ. आर के मौर्य द्वारा इमरजेंसी पुलिस चौकी, कन्ट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस चौकी की स्थापना से चिकित्सालय परिसर में कार्यरत चिकित्सक, अन्य कर्मियों तथा आम जनमानस को 24 घण्टे लाभ प्राप्त होगा। पुलिस अधीक्षक ने चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग, आकस्मिक ओ०टी० एवं ओ०पी०डी० ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। चिकित्सालय में दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण उपरान्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में चिकित्सकों तथा जूनियर चिकित्सकों के साथ वार्ता करते हुए उनके सुरक्षा हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सभी चिकित्सकों को सलाह दी कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों की पीड़ा से उत्पन्न भावनाओं को समझते हुए उनके साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार करें। उक्त अवसर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रशान्त निरंजन, आकस्मिक विभाग प्रभारी डाॅ. शैलेश वर्मा, निश्चेतना विभाग, ट्रामा प्रभारी डाॅ. सुनीत सचान, डाॅ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह सह-आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, डाॅ. जितेन्द्र मिश्रा, चिकित्साधिकारी, डाॅ. रविन्द्र राजपूत, चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *