पुलिस हेड कांस्टेबल पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की अजमेर टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना श्रीनगर जिला अजमेर के पुलिस हेड कांस्टेबल को परिवादी से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की अजमेर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसके विरूद्ध दर्ज परिवाद में बंद करने की धमकी देकर पुलिस हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह दस हजार रुपये की रिश्वत राशि की मांग कर रहा है। एसीबी अजमेर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए पुलिस हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपित पुलिस हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह ने शिकायत से पूर्व ही परिवादी से पांच हजार रुपये रिश्वत के रूप में तथा शिकायत के सत्यापन के दौरान भी परिवादी से दो हजार रुपये की रिश्वत राशि के रूप में प्राप्त कर लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *