राजस्थान में जंगलराज, जनता शासन से त्रस्त : रहाटकर

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर ने कहा राजस्थान महिला अत्याचार मामलों में अव्वल है। इस प्रदेश में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में जंगलराज है। जनता शासन से त्रस्त हो चुकी है।

रहाटकर ने बुधवार को भाजपा संभाग मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आज राजस्थान की सरकार महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, दलितों पर अत्याचार के मामले में एक नम्बर पर है। इस प्रदेश में 10 लाख से भी ज्यादा अपराधिक मामले अब तक दर्ज हो चुके हैं। भ्रष्टाचार में नंबर वन पर है। इस राज सें जनता त्रस्त हैं। तुष्टिकरण की राजनीति यह सरकार करती है। ऐसे में जनता इस सरकार को हटाने का मन बना चुकी है। राष्ट्रमंत्री विजया रहाटकर ने दावा किया भाजपा आगामी चुनाव दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश भाजपा प्रदेश सह प्रभारी ने मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की कर्ज़ माफी की बात करने वाली सरकार के मुखिया ने दस दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया लेकिन आज तक यह सरकार से नहीं हो पाया, किसानों का माफ नहीं हुआ। उन्होेंने आज जनता का विश्वास गंवाया है।

गिनाई केन्द्र सरकार की उपलब्धियां…

विजया रहाटकर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल, उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए आवास। हमारी केंद्र सरकार ने जो वादे किए, वो पूरे भी किए। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम का सीधा नाम न लेते हुए उन्होंने कहा यहां का धरती पुत्र कई योजनाएं लेकर आया। लेकिन मुख्यमंत्री उनके काम मे भी रोड़े डालते रहे। केन्द्र सरकार ने बीते नौ साल में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सफल योजनाएं है, उनका लाभ जनता को मिला है। लोगों के मन में भाजपा के प्रति निष्ठा है, विश्वास है। प्रेस वार्ता में उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष शहर अध्यक्ष विजय आचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, मेयर सुशीला कंवर राजपुरोहित मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *