• February 7, 2025

मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल जाने से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी समाधि स्थल पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कार्यकर्ता पोस्टर बैनर और काले झंडे लेकर विरोध करने पहुंचे थे।

केजरीवाल का विरोध कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसमें वीरेंद्र सचदेवा सहित कई बड़े नेता भी शामिल है। सचदेवा को हिरासत में लेने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। करीब 15 मिनट तक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

इस दौरान सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिस से महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दी और आज शराब तस्कर के रूप में बापू की समाधि पर तमाशा करने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारी है और नौटंकी कर रहे हैं। दिल्ली की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल महात्मा गांधी की समाधि पर आकर नौटंकी कर रहे हैं। दिल्ली में 500 से अधिक फाइल रुकी पड़ी है। अरविंद केजरीवाल को शर्म नहीं है।

वहीं भाजपा नेता हरीश खुराना ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को आज गांधी की याद आ रही हैं। यह वही अरविंद केजरीवाल है जो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है लेकिन अरविंद केजरीवाल के इस भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता जान चुकी है। अब अरविंद केजरीवाल कितनी भी नौटंकी कर ले, उनका जेल जाना तय है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *