ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भोपाल में मंत्री का बंगला घेरने से पहले पुलिस ने युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं काे किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के खिलाफ रविवार को युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह कार्यकर्ता के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक लिया। इस दौरान युवक काग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद पुलिस ने मितेंद्र सिंह यादव को कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मप्र में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर युवक कांग्रेस के साथ एनएसयूआई ने इस हल्ला बोला है। रविवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ता और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। सभी पूर्व चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के बंगले का घेराव करने पहुंचे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मंत्री के बंगले के पहले रोकने के लिए पुलिस वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता अध्यक्ष के साथ आगे बढ़ रहे थे। युवक कांग्रेस की प्रदर्शन की चेतवानी के बाद प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी। प्रशासन ने प्रदर्शनकरियों को रोकने के लिए रास्ते भर में कई बैरिकेडिंग किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। वाटर कैनन और राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैनात किए थे। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने कहा है कि नर्सिंग घोटाले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वही एनएसयूआई ने मांग करते हुए कहा कि मंत्री विश्वास कैलाश चरण को इस्तीफा देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *