ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार

विकासनगर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशिटर मुशर्रफ ऊर्फ छोटा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। उस पर गैंगस्टर एक्ट, लूट, नकबजनी समेत एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं। बदमाश के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को बताया कि बीती रात हिस्ट्रीशिटर बदमाश मुशर्रफ ऊर्फ छोटा किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में प्रेमनगर की ओर जा रहा था। सुद्दोवाला चौक पर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो वह वहां भागने लगा और अपनी मोटरसाइकिल डाकूवाली मार्ग की ओर मोड़ दी। इस बीच उसने दरण नदी के किनारे मोटरसाइकिल भी छोड़ दी और भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायर किया। इस पर बदमाश को एक गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट की गई वारदातों की जानकारी दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *