ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

छह ग्राम से अधिक स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के लिए एसओजी तथा कर्णप्रयाग पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान गौचर में एक युवक को 6.20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये स्मैक की बाजार भाव एक लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है।

वर्चुअल थाना पुलिस गोपेश्वर के अनुसार रविवार को एसओजी और कर्णप्रयाग थाना पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तो इस दौरान गौचर के बंदरखंड निवासी नितेश चंद टम्टा उर्फ किस्सू 22 वर्ष के पास से 6.20 स्मैक बरामद की गई। मामले में आरोपित के विरुद्ध कर्णप्रयाग कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *