गुवाहाटी रैली में PM मोदी का बड़ा बयान: ‘नॉर्थ-ईस्ट हमारी अष्टलक्ष्मी है’, कांग्रेस ने नजरअंदाज किया, हम भक्ति से सेवा कर रहे; असम के कार्यकर्ताओं को सलाम
गुवाहाटी (असम), 14 फरवरी 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के गुवाहाटी में एक बड़ी जनसभा और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हालिया यूनियन बजट को नॉर्थ-ईस्ट के विकास से जोड़ते हुए कहा कि बजट असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए अष्टलक्ष्मी (आठ लक्ष्मियों) का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने कहा, “अभी कुछ दिन पहले ही देश का बजट आया है। बजट के बाद असम और नॉर्थ-ईस्ट का मेरा ये पहला दौरा है। जिस नॉर्थ-ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया, हम उस नॉर्थ-ईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। नॉर्थ-ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। इस वर्ष का बजट, अष्टलक्ष्मी के लिए BJP-NDA के विजन को और मजबूती देने वाला है।”असम ने राष्ट्र रक्षा के लिए संतानें दीं
प्रधानमंत्री ने मां कामाख्या की कृपा का जिक्र करते हुए कहा, “मां कामाख्या की असम पर, असमवासियों पर, देश पर और देशवासियों पर बहुत कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से असम ने राष्ट्र रक्षा और देश की स्वतंत्रता एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली अनेक संतानें दी हैं। ऐसी ही एक संतान कबीन्द्र पुरकायस्थ को मैं आज प्रणाम करता हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन असम और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। इसी योगदान को नमन करते हुए भाजपा-NDA सरकार को उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है।
प्रधानमंत्री ने मां कामाख्या की कृपा का जिक्र करते हुए कहा, “मां कामाख्या की असम पर, असमवासियों पर, देश पर और देशवासियों पर बहुत कृपा रही है। उनके आशीर्वाद से असम ने राष्ट्र रक्षा और देश की स्वतंत्रता एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने वाली अनेक संतानें दी हैं। ऐसी ही एक संतान कबीन्द्र पुरकायस्थ को मैं आज प्रणाम करता हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन असम और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। इसी योगदान को नमन करते हुए भाजपा-NDA सरकार को उन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला है।
“पद्म पुरस्कारों में नॉर्थ-ईस्ट का गौरव
पीएम मोदी ने बताया कि 2014 के बाद नॉर्थ-ईस्ट के 125 से अधिक महान व्यक्तित्वों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। यह असम और नॉर्थ-ईस्ट की धरती की ताकत को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “नॉर्थ-ईस्ट का यही सामर्थ्य अब विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है।” (गौरतलब है कि पद्म अवॉर्ड्स 2026 में असम के 5 सहित नॉर्थ-ईस्ट के 10 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें दिवंगत भाजपा नेता कबीन्द्र पुरकायस्थ शामिल हैं।)
कार्यकर्ताओं की तारीफ, संगठन की शक्ति पर जोर
प्रधानमंत्री ने असम के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को विशेष संबोधित करते हुए कहा, “बड़ी-बड़ी आम सभाएं करने का तो बहुत अवसर मिलता है। जनता जनार्दन के दर्शन करना, उनसे संबोधन करना लगातार चलता रहता है। लेकिन, असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के दर्शन करना मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। आज BJP जहां पहुंची है, उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है, तो वो सिर्फ और सिर्फ BJP के कार्यकर्ताओं को जाता है।”उन्होंने आगे कहा, “हमारा विश्वास संगठन में है। हम राष्ट्रजीवन में परिवर्तन का आधार संगठन की शक्ति मानते हैं। इसलिए, इतनी बड़ी तादाद में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं के दर्शन करना बहुत बड़ा सौभाग्य है।”दिन भर के कार्यक्रम
आज पीएम मोदी ने असम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिसमें कुमार भास्कर वर्मा सेतु (ब्रह्मपुत्र पर नया पुल), IIM गुवाहाटी का अस्थायी कैंपस, 100 इलेक्ट्रिक बसें और अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं। कुल 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं लॉन्च की गईं। यह दौरा 2026 असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।पीएम की इस रैली ने असम में विकास, आस्था और संगठन की ताकत पर फोकस किया, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ा है। आगे की जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।