• March 1, 2026

प्रधानमंत्री ने के. कामराज को उनकी जयंती पर किया याद

 प्रधानमंत्री ने के. कामराज को उनकी जयंती पर किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे के. कामराज को उनकी जयंती पर याद किया और कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक दिग्गज व्यक्ति जिन्होंने अपना जीवन भारत के विकास के लिए समर्पित कर दिया, सामाजिक सशक्तिकरण पर उनका जोर हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति है। हम गरीबी उन्मूलन और जन कल्याण के प्रति उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

उल्लेखनीय है कि कामराज का जन्म 1903 में हुआ था जबकि उनकी मृत्यु 1975 में हुई।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *