PM मोदी ने इटली की PM मेलोनी को दी ‘Melody’ टॉफी, Parle के क्रिएटिव रिएक्शन ने जीता लोगों का दिल
- BREAKING NEWS INTERNATIONAL NATIONAL NEWS TRENDING VIRAL
Madhulika- May 20, 2026
- 0
- 6
- 3 minutes read
प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर अब मशहूर भारतीय कंपनी Parle Products ने भी मजेदार और क्रिएटिव अंदाज में प्रतिक्रिया दी है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
दरअसल, Parle कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रधानमंत्री मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का वायरल वीडियो साझा किया। कंपनी ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “Sweetening Relationships Since 1983”, यानी “1983 से रिश्तों में मिठास घोल रहे हैं”। कंपनी का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने इसे भारत और इटली के मजबूत रिश्तों से जोड़कर देखा।
सोशल मीडिया यूजर्स Parle के इस क्रिएटिव रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे एक स्मार्ट मार्केटिंग मूव बताया, जबकि कुछ यूजर्स ने ‘Meloni’ और ‘Melody’ नाम की समानता को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं। प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी की मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो पहले भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुके हैं, ऐसे में यह नया वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में इटली पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को उपहार स्वरूप ‘मेलोडी’ टॉफी दी। इस खास पल का वीडियो खुद मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, “उपहार के लिए धन्यवाद”।
वायरल वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी टॉफी दिखाते हुए कहती नजर आती हैं, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक उपहार लाए हैं, एक बहुत स्वादिष्ट टॉफी।” इसके बाद से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और यूजर्स इसे दोनों देशों के बीच दोस्ती और गर्मजोशी का प्रतीक मान रहे हैं।