प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद थिरु के निधन पर दुख जताया

नई दिल्ली, 27 जुलाई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता और तमिलनाडु के नीलगिरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के दो बार भाजपा सांसद रहे थिरु मास्टर मथन के निधन पर दुख जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया पूर्व सांसद थिरु मास्टर मथन जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्हें समाज सेवा और दलितों के लिए काम करने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने तमिलनाडु में हमारी पार्टी को मजबूत करने में भी सराहनीय भूमिका निभाई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *