दिल्ली विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी
![दिल्ली विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी](https://ataltv.com/wp-content/uploads/2023/06/9f25e76a-80e4-43e4-8801-6a3c9e7efec9-850x560.jpg)
शुक्रवार, 30 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने पहुंचे। दिल्ली विश्वविद्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए है। यह कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय खेल परिसर के हॉल में आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर और प्रौद्योगिकी संकाय के भवन और विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनने वाले अकादमिक ब्लॉक की आधारशिला रखेंगे।
पीएम ने दिल्ली मेट्रो में जनता से की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने से पहले दिल्ली मेट्रो में सफर किया और सफर करते समय दिल्ली मेट्रो में बैठे तमाम लोगो से बातचीत की। पीएम ने मेट्रो में छात्रों से भी बात की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान युवा भी पीएम नरेंद्र मोदी से बात करते हुए उत्साहित दिखे। आप सभी को बताते चले की पीएम मोदी ने मेट्रो में सफर करने के लिए बाकायदा एक टोकन भी खरीदा था।
मेट्रो स्टेशन से लेकर विश्विद्यालय तक किये गए कड़े इंतज़ाम
शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो स्टेशन से लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय तक पुरे रास्ते भर में कड़े इंतज़ाम किये गए है। पुलिस के साथ सुरक्षाबलों की टीम भी शामिल की गई है। वहीं, मेट्रो में यात्रियों को परेशानी न हो इसका भी खास ध्यान रखा गया है।
दिल्ली विश्विद्यालय के 100 साल पुरे हुए
दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी। आपको बता दे की पिछले 100 वर्षों में, विश्वविद्यालय का काफी विकास और विस्तार हुआ है और अब इसमें 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र अपनी शिक्षा प्राप्त केर रहे हैं।
![Digiqole Ad](http://ataltv.com/wp-content/uploads/2022/12/4963471645923771582.jpg)