ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में पेट्रोल पंप के मालिक की मौत

माथाभांगा डाकघोरा पेट्रोल पंप से सटे इलाके में सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को पेट्रोल पंप के मालिक की मौत हो गई है। मृतक का नाम यादव चंद्र सिंह था

पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि यादव चंद्र सिंह रोज की तरह आज भी मॉर्निग वॉक के बाद पेट्रोल पंप पहुंचे। जिसके बाद पंप के कर्मचारियों से बात कर घर लौट रहे थे तभी तेज गति से आ रहे मछली ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें माथाभांगा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर माथाभांगा थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घातक ट्रक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *