ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

6 माह से लापता विनोद का नहीं मिला सुराग

Missing red rubber stamp vector isolated

जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल के गांव चौंतड़ा भटेड़ से 6 महीने से लापता विनोद कुमार का अभी तक भी कोई सुराग ने मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। पेशे से ड्राईवर  विनोद कुमार बीते करीब 6 माह पहले पठानकोट से लापता हो गया था। खोजबीन में जुटी पुलिस के हाथ भी अभी तक खाली हैं।

बेटे के इंतजार में गांव भटेड़, डा0 सैंथल, तहसील जोगिंद्रनगर के रहने वाले बजुर्ग माता-पिता अब टूट चके हैं। कई महीनों से रो रही पत्नि बनीता और दो बच्चे अब गुमशुम हैं।

विनोद के पिता विधि सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीते 8 फरवरी 2023 को घर से यह कह कर गया था कि वह ड्राइविंग का काम करने के लिए पठानकोट जा रहा है, जो आजतक नहीं लौटा है, और न ही मोबाईल पर संपर्क हो पा रहा है।

गुमशुदा विनोद की पत्नि बनीता का कहना है कि घर से जाने के बाद 9 मार्च तक उनसे मोबाईल में बात होती रही, लेकिन उसके बाद मोबाईल एकाएक स्विच ऑफ हो गया। इस दौरान उन्होंने अपने स्तर पर कई जगह ढूंढने का प्रयास किया लेकिन हर तरफ से मिली मायूसी के बाद बीते जून माह में आखिरकार पुलिस चौकी चौंतड़ा में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने तलाश करने के हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया था लेकिन विनोद को ढूंढ निकालने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है।

पति के अचानक गुम हो जाने से बनीता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। असहाय हो चुकी बनीता को यही चिंता सता रही है कि अब वह दो बच्चों व बजुर्ग सास ससुर के पालन पोषण की जिम्मेवारी कैसे निभा पाएगी।

इस मामले में थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर निर्मल सिंह ने बताया कि गुमशुदा विनोद की तलाश की जा रही है और इसके बारे में सभी थानों को भी सूचित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *