• March 6, 2026

महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन की सचांलन की अवधि बढ़ाई गई

महाकुम्भ नगर: उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से प्रयागराज महाकुंभ- 2025 के यात्रियों की सुविधा के लिए महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं। गाड़ी संख्या 4811/04812, बाड़मेर- बरौनी- बाड़मेर फेरे बढ़ाए जा रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 04811, बाड़मेर – बरौनी स्पेशल ट्रेन बाड़मेर से 24 जनवरी, 7 तथा 14 फरवरी को 17:30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 3:30 बजे आगमन व 3:40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 9:00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 04812, बरौनी- बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा बरौनी से 26 जनवरी, 9 व 16 फरवरी को 23:00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 2:50 बजे आगमन व 3:00 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।

यह रेल सेवा मार्ग में बालोतरा, समदड़ी, जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरां, दानापुर, पाटलीपुत्र व हाजीपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाडी संख्या 04811, बाड़मेर – बरौनी स्पेशल रेलसेवा जो 24 जनवरी को बाड़मेर से एवं गाडी संख्या 04812 बरौनी- बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा जो 26 जनवरी को बरौेनी से संचालित होगी। उस रेलसेवा में 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 15 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 04811, बाड़मेर – बरौनी स्पेशल रेलसेवा जो 7 व 14 फरवरी को बाड़मेर से एवं गाड़ी संख्या 04812 बरौनी- बाड़मेर स्पेशल रेलसेवा जो 9 व 16 फरवरी को बरौनी से संचालित होगी, उसमें 2 सैकण्ड एसी, 5 थर्ड एसी, 11 द्वितीय श्रेणी शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *