ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

निर्वाचन के माध्यम से प्रदेशवासियों ने विकास के प्रति विश्वास व्यक्त किया है: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। चार दिन चलने वाले इस सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि निर्वाचन के माध्यम से प्रदेशवासियों ने विकास के प्रति जो विश्वास व्यक्त किया है उससे संस्थाओं का मान बड़ा है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का स्वागत करते हुए कहा कि यही अपेक्षा है कि मीडिया रचनात्मक व सृजनात्मक भूमिका निभाए तथा विकास और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सकारात्मक योगदान दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जारी जन कल्याण और विकास की योजनाएं का क्रियान्वयन हमारी डबल इंजन की निरंतर प्रभावी रूप से कर रही है। श्री अन्न मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युत्थान का पर्व चल रहा है। बाबा महाकाल के साथ-साथ ओरछा, सलकनपुर की माताजी और मैहर में महालोक निर्माण का रोड मैप हम बना रहे हैं।

डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रशासन का विकेंद्रीकरण हो, अर्थात जिले पर जिला स्तरीय इकाई ,संभाग पर संभाग स्तरीय इकाई और प्रदेश पर प्रदेश स्तरीय इकाई विकास को नीचे तक उतारने के क्रम में अपना योगदान दे। नवनिर्वाचित विधायक और मंत्रिपरिषद के सदस्य अपनी भूमिका अधिक प्रभावी तरीके से निभा सकें, इसके लिए उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। हमारा समृद्ध विधायक समूह निर्वाचित होकर आया है शीघ्र ही जन कल्याण और विकास को समर्पित मंत्रिमंडल का गठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *