ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हजारीबाग में जंगल से मिला पंचायत सदस्य का शव

जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जोराकाट जंगल से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिला। उसकी शिनाख्त गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य मोहन महतो के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी मनोज रतन चौथे ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

मोहन महतो के परिजनों का कहना है कि 13 सितम्बर की शाम वह मुर्गी फार्म गया था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आये और मोहन को उठा ले गये। वह रात में घर भी नहीं लौटा। उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *