• March 13, 2026

फतेहाबाद: गोरखपुर में पंचायत लगवाएगी कैमरे, दशहरे पर कैमरे लगाने का हुआ शुभारंभ

 फतेहाबाद: गोरखपुर में पंचायत लगवाएगी कैमरे, दशहरे पर कैमरे लगाने का हुआ शुभारंभ

जिले के सबसे बड़ा गांव गोरखपुर अब तीसरी आंख से कवर होगा। ग्राम पंचायत द्वारा गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया है। दशहरे के पावन अवसर पर मंगलवार को गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से कैमरे लगाने की शुरुआत नारियल फोडक़र की। गांव के युवा सरपंच मनदीप योगी ने कैमरे लगाने का शुभारंभ करते हुए ग्रामीणों को दशहरे के अवसर पर मिठाई बांटकर त्यौहार की शुभकामनाएं दी।

सरपंच मनदीप योगी ने कहा कि गांव गोरखपुर शांतिप्रिय गांव है। फिर भी नई तकनीक के चलते आज गांव में कैमरे लगाना समय की मांग है। यह इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि मां-बाप अपने बच्चों व हर नागरिक अपने आप को कैमरे की नजर में सुरक्षित महसूस कर सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण में गांव के मुख्य मार्गों पर कैमरे लगाए जाएंगे और अगले चरण में गांव के हर चौक में कैमरे लगाए जाएंगे।

उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि गांव में तालाब सौन्दर्यकरण अभियान चलाया हुआ है। प्रत्येक ग्रामीण इसकी तरफ ध्यान दे व ग्राम पंचायत का सहयोग करें। इस अवसर पर प्रधान रामफल सिवाच, मंगतराम ग्रोवर, पूर्व सरपंच जग्गा जैलदार, बलबीर बैनीवाल, विजय गिल, कामरेड बलवीर, ओमप्रकाश, भरतसिंह फौजी, दयानंद तंवर, लीला पंडत, डॉ. सुरेंद्र, बलवंत, पंच रामकिशन, पंच पृथ्वी सिंह, पंच मैनपाल व काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *