• October 16, 2025

विपक्ष के गठबंधन का नाम होगा इंडिया

 विपक्ष के गठबंधन का नाम होगा इंडिया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरुद्ध एकत्र हुए 26 दलों ने विपक्षी गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) रखा है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने मंगलवार को ट्वीट कर दी। आरजेडी ने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है। अब भाजपा को इंडिया कहने में भी पीड़ा होगी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को हराने के लिए 26 विपक्षी दल साथ आए हैं। विपक्षी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इन दलों ने पहले पटना में बैठक की और आज बेंगलुरु में बैठक कर रहे हैं।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *