ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विपक्ष जमानत बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है : जोत सिंह बिष्ट

भाजपा के वरिष्ठ नेता और मीडिया पैनलिस्ट जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में मुद्दाविहीन होकर इन्डी गठबंधन भाजपा पर झूठे आरोप लगाकर अपनी जमानत बचाने के लिए संघर्ष करता दिखाई दे रहा है।

मंगलवार को जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की 10 साल की बेमिसाल उपलब्धियों के आधार पर तथा उत्तराखंड की धामी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर अपने लोकसभ प्रत्याशियों के लिए मतदान का समर्थन मांग रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस को पांचों लोकसभा सीटों पर 864000 से अधिक मतों से शिकस्त दी। 2014 में मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने भारत को दुनिया के सामने सीन तान कर खड़ा करने का काम किया, पाकिस्तान को अपनी हद में रहने के लिए मजबूर किया।

मीडिया पैनलिस्ट बिष्ट ने कहा कि सेना के सभी अंगों को भरपूर सम्मान देकर उनका मनोबल बढ़ाने के निर्णय लिए उस से देश की जनता के मन में एक आस जागी कि अब देश केवल और केवल मोदी जी के हाथों में सुरक्षित है। इसी का परिणाम था कि 2019 के चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा ने पाँच सीटों को इकतरफा 14 लाख मतों से जीत दर्ज की। जिस अनुच्छेद 370 को हटाने का जिक्र करने पर कश्मीर में आतंकी पहले कहर बरपा देते थे नरेन्द्र मोदी ने बहुत ठोस रणनीति के साथ एक साहसिक फैसला लेकर कश्मीर अनुच्छेद 370 को खत्म किया और जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से अमन चैन कायम किया।

मोदी के ही शासन में 500 साल की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में राम जी की मूर्ति की स्थापना से मोदी को करोड़ों करोड़ लोगों का असीरवाद मिल। मोदी जी के इन्ही कामों से प्रभावित होकर देश में 2024 के लोकसभ चुनाव में वातावरण मोदीमय हो रखा है।

राज्य का लगभग 80 प्रतिशत मतदाता इस बार भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए तीसरी बार मोदी सरकार-अबकी बार 400 पार के नारे के साथ उत्तराखंड की हर सीट पर जीत का अंतर 5 लाख से अधिक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *