ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नवादा में इलाज के दौरान कैदी की मौत

नवादा सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में सोमवार को एक कैदी की मौत हो गयी।मंडल कारा में बंद अकबरपुर थाना क्षेत्र के मेयापुर गांव निवासी स्व हुलास राजवंशी का पुत्र रामेश्वर राजवंशी की मौत हुई है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।

बताया जाता है कि हत्या के मामले में करीब ढ़ाई वर्षों से मंडल कारा में रामेश्वर बंद था। परिजन ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार कैदी को आज छाती में दर्द होने पर मंडल कारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कारा के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद जेल प्रशासन ने आनन – फानन में जेल वाहन से सदर अस्पताल लाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कैदी की मौत की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने मौत मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पाोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *