कुदाल से हमला कर चाचा की हत्या करनेवाला युवक थाने में किया सरेंडर

नवादा, 2 अगस्त।यु वक ने कुदाल से हमला कर चाचा की हत्या कर दी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित ने खुद शुक्रवार को वारिसलीगंज थाने में सरेंडर कर दिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। मामला नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव से जुड़ा है। भूमि विवाद घटना की वजह बताई जा रही है। घटना 28 जुलाई को हुई।

बताया जाता है कि चैनपुरा गांव के बाल्मिकी सिंह का अपने ही भाई परशुराम सिंह के परिवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। 28 जुलाई को दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ। इस क्रम में परशुराम सिंह के पुत्र प्रवीण सिंह ने बाल्मिकी सिंह पर कुदाल से हमला कर दिया था। हमले में घायल बाल्मिकी सिंह को परिजन इलाज के लिए पीएमसीएच पटना ले गए थे। सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

इलाज के क्रम में बाल्मिकी सिंह की मौत हो गई। घटना के बावत परिजनों के फर्दबयान के आधार पर 30 जुलाई को वारिसलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपित प्रवीण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस दविश के बीच आरोपित ने थाने में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *