ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

अनगड़ा थाना क्षेत्र के हाहे में बुधवार की सुबह रांची-मुरी मार्ग पर हुए एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी गंभीर घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है।

मृतक की पहचान चिलदाग निवासी रमेश करमाली के रूप में की गई है। बताया जाता है कि रमेश करमाली अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सवार होकर अंगदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक सवारी वाहन ने सामने से धक्का मार दिया। इसके बाद सवारी वाहन भी पलट गया। घटना में सवारी वाहन में सवार दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *